विद्याज्ञान प्रवेश परीक्षा 2026-27: Last date, आवेदन प्रक्रिया, पात्रता और महत्वपूर्ण तिथियां

विद्याज्ञान प्रवेश परीक्षा 2027

विद्याज्ञान स्कूल प्रवेश परीक्षा 2027-28 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। विद्याज्ञान स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए योग्य विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विद्याज्ञान स्कूल ग्रामीण क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर प्रदान करता है। इसलिए, ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले ऐसे अभिभावक जिनका बच्चा अभी कक्षा 5 में पढ़ रहा है, उन्हें Vidyagyan School Admission Form 2027 की पात्रता और आवेदन प्रक्रिया ध्यान से समझनी चाहिए।

इस लेख में हम VidyaGyan School Admission 2027 से जुड़ी पूरी जानकारी क्रमवार बताएंगे। इसमें पात्रता, आयु सीमा, आवश्यक दस्तावेज, ऑनलाइन आवेदन, अंतिम तिथि, प्रवेश परीक्षा, चयन प्रक्रिया और प्रवेश से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी शामिल है।

To get latest updates related to Sainik School, RMS, RIMC, UP Sainik School & Navodaya Vidyalaya, join The Lucknow Classes WhatsApp Channel.

VidyaGyan School के बारे में

विद्याज्ञान स्कूल ग्रामीण क्षेत्रों के मेधावी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और नेतृत्व विकास के अवसर प्रदान करने वाली Shiv Nadar Foundation की पहल है। इसकी स्थापना वर्ष 2009 में हुई थी। वर्तमान में VidyaGyan के 3 campuses हैं, जिनमें 2 उत्तर प्रदेश के Bulandshahr और Sitapur तथा 1 Tamil Nadu के Chennai में स्थित है।

VidyaGyan की विशेष चयन प्रक्रिया के माध्यम से भारत के 12 राज्यों के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले प्रतिभाशाली छात्रों को प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बाद प्रवेश दिया जाता है। यानी VidyaGyan के campuses 2 राज्यों में होने के बावजूद, इसकी admission और student selection reach 12 राज्यों तक है। चयनित विद्यार्थियों को आवासीय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और भविष्य में नेतृत्व करने के अवसर प्रदान किए जाते हैं।

एक नजर में VidyaGyan Schools

जानकारीविवरण
स्थापना वर्ष2009
पहलShiv Nadar Foundation
वर्तमान Campuses3
Campus वाले राज्यउत्तर प्रदेश और तमिलनाडु
CampusBulandshahr, Sitapur और Chennai
Student Selection Reach12 राज्य
शिक्षा का प्रकारआवासीय शिक्षा
मुख्य उद्देश्यग्रामीण क्षेत्रों के मेधावी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और नेतृत्व के अवसर देना

विद्याज्ञान स्कूल प्रवेश परीक्षा तिथि और एडमिशन फॉर्म 2027-28: महत्वपूर्ण जानकारी

विवरणजानकारी
प्रवेश का वर्ष2027-28
प्रवेश के लिए कक्षाकक्षा 6
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
आवेदन शुल्कनिःशुल्क
आवेदन की अंतिम तिथि20 अक्टूबर 2026
प्रवेश परीक्षा की तिथि29 नवंबर 2026
आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइटविद्याज्ञान का आधिकारिक आवेदन वेबसाइट
परीक्षा में अवसरकेवल एक अवसर

विद्याज्ञान स्कूल प्रवेश परीक्षा 2027-28 के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए निर्देशों के अनुसार, मुख्य पात्रता शर्तें इस प्रकार हैं:

  • विद्यार्थी राज्य के संबंधित जनपद के ग्रामीण क्षेत्र का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • परिवार की वार्षिक आय 3 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • विद्यार्थी ग्रामीण क्षेत्र में स्थित राजकीय या मान्यता प्राप्त प्राइवेट विद्यालय में पढ़ रहा होना चाहिए।
  • विद्यार्थी ने कक्षा 3 और कक्षा 4 उत्तीर्ण किया हो।
  • विद्यार्थी वर्तमान में कक्षा 5 में अध्ययनरत होना चाहिए।
  • विद्याज्ञान की आधिकारिक जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, लद्दाख, असम, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली NCR, राजस्थान, गुजरात और बिहार सहित भारत के 12 राज्यों के ग्रामीण विद्यार्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

VidyaGyan Admission 2027 के लिए Age Limit

आवेदन करने वाले विद्यार्थी की आयु 31 मार्च 2027 को निर्धारित सीमा में होनी चाहिए।

आधिकारिक निर्देशों के अनुसार आयु सीमा इस प्रकार है:

विद्यार्थी31 मार्च 2027 को आयु
बालक10 से 11 वर्ष
बालिका10 से 12 वर्ष

इसलिए आवेदन करने से पहले अभिभावकों को विद्यार्थी की जन्मतिथि अवश्य जांच लेनी चाहिए। यदि विद्यार्थी निर्धारित आयु सीमा में नहीं आता है, तो केवल फॉर्म भर देने से वह प्रवेश के लिए पात्र नहीं हो जाता।

परिवार की आय कितनी होनी चाहिए?

VidyaGyan School में Admission के लिए विद्यार्थी के पूरे परिवार की वार्षिक आय 3 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। आय से संबंधित प्रमाण-पत्र निर्धारित सरकारी प्राधिकारी द्वारा जारी होना चाहिए। इसलिए अभिभावकों को आवेदन करने से पहले संबंधित प्रमाण-पत्र तैयार रखना चाहिए।

विद्याज्ञान स्कूल प्रवेश परीक्षा 2027-28 के लिए कौन-कौन से Documents चाहिए?

ऑनलाइन आवेदन करने से पहले अभिभावकों को आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन की हुई प्रतियां तैयार रखनी चाहिए।

  • विद्यार्थी का नवीनतम फोटो
  • विद्यार्थी का आधार कार्ड
  • विद्यालय का बोनाफाइड प्रमाण-पत्र (विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा सत्यापित)
  • ग्रामीण निवास से संबंधित प्रमाण
  • आय प्रमाण-पत्र

विद्याज्ञान स्कूल प्रवेश परीक्षा 2027-28 Last Date

2027-28 के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। जिन विद्यार्थियों का आवेदन सफलतापूर्वक जमा हो जाता है उनकी प्रवेश परीक्षा 29 नवंबर 2026 को होगी।

अभिभावकों को अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना आवेदन पूरा कर देना चाहिए। आवेदन में गलत जानकारी भरने या आवश्यक दस्तावेज तैयार नहीं होने पर अंतिम समय में परेशानी हो सकती है।

विद्याज्ञान स्कूल प्रवेश परीक्षा 2027-28 के लिए कोई शुल्क है?

नहीं। अभिभावकों को विद्याज्ञान स्कूल प्रवेश परीक्षा फॉर्म 2027-28 भरने के लिए किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं देना है।

यदि कोई व्यक्ति आवेदन कराने के नाम पर पैसे मांगता है, तो अभिभावकों को सावधान रहना चाहिए और आवेदन के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट का उपयोग करना चाहिए।

विद्याज्ञान स्कूल एडमिशन प्रक्रिया क्या है?

अब सबसे महत्वपूर्ण सवाल आता है कि Admission Process क्या है?

पूरी प्रक्रिया को आसान भाषा में इस प्रकार समझा जा सकता है:

पात्रता जांच → ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना → प्रवेश पत्र → प्रवेश परीक्षा → आगे की चयन प्रक्रिया → प्रवेश

इस प्रक्रिया में प्रत्येक चरण महत्वपूर्ण है। इसलिए केवल फॉर्म भरना ही पर्याप्त नहीं है। विद्यार्थी को पात्रता शर्तें पूरी करने के साथ प्रवेश परीक्षा और आगे की चयन प्रक्रिया में भी सफल होना होगा।

नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा की तरह इस परीक्षा में भी विद्यार्थी को परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए केवल 1 अवसर दिया जाता है।

विद्याज्ञान स्कूल प्रवेश परीक्षा 2027-28 का Form कैसे भरें?

विद्याज्ञान स्कूल एडमिशन फॉर्म के लिए पात्र विद्यार्थी आधिकारिक आवेदन वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले अभिभावकों को विद्यार्थी की पात्रता और आवश्यक दस्तावेजों की जांच कर लेनी चाहिए। अंतिम समय का इंतजार करने के बजाय आवेदन पहले ही पूरा करना बेहतर है।

Note: किसी अनजान वेबसाइट, एजेंट या सोशल मीडिया लिंक के माध्यम से आवेदन करने से बचें। दस्तावेजों की स्कैन की हुई प्रतियां पहले से तैयार रखने पर आवेदन करने के दौरान समय की बचत होगी।

Step 1: नया Registration शुरू करें

सबसे पहले आधिकारिक VidyaGyan Admission Portal Form खोलें।

पोर्टल पर 2027-28 के लिए कक्षा 6 में प्रवेश का आवेदन उपलब्ध है। नए विद्यार्थी के लिए Registration से आवेदन प्रक्रिया शुरू करें।

Step 2: विद्यार्थी की जानकारी भरें

पंजीकरण और आवेदन के दौरान विद्यार्थी से संबंधित आवश्यक जानकारी भरनी होगी।

नाम और जन्मतिथि जैसी जानकारी आधार कार्ड और उपलब्ध आधिकारिक दस्तावेजों के अनुसार ही भरें।

नाम की spelling में गलती न करें। इसी तरह जन्मतिथि भरते समय विशेष सावधानी रखें, क्योंकि VidyaGyan Admission 2027 में आयु की गणना 31 मार्च 2027 के आधार पर की जाएगी।

Step 3: ग्रामीण क्षेत्र और विद्यालय की जानकारी भरें

VidyaGyan School Admission Criteria के अनुसार विद्यार्थी का संबंधित जनपद के ग्रामीण क्षेत्र का स्थायी निवासी होना आवश्यक है।

इसलिए आवेदन में ग्रामीण क्षेत्र, जनपद और वर्तमान विद्यालय से संबंधित जानकारी भरते समय विशेष सावधानी रखें।

विद्यार्थी जिस विद्यालय में वर्तमान में कक्षा 5 में पढ़ रहा है, उसकी सही जानकारी भरें।

Step 4: कक्षा से संबंधित जानकारी भरें

VidyaGyan Admission 2027-28 के लिए प्रवेश कक्षा 6 में दिया जाना है।

आवेदन करने वाला विद्यार्थी वर्तमान में कक्षा 5 में अध्ययनरत होना चाहिए और उसने कक्षा 3 तथा कक्षा 4 उत्तीर्ण की हो।

Step 5: परिवार की आय से संबंधित जानकारी दें

विद्यार्थी के पूरे परिवार की वार्षिक आय 3 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।

इसलिए आय से संबंधित जानकारी भरते समय आय प्रमाण-पत्र के अनुसार जानकारी दें।

Step 6: आवश्यक Documents Upload करें

आवेदन प्रक्रिया में आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन की हुई प्रतियां संलग्न करनी होती हैं।

आधिकारिक आवेदन निर्देशों के अनुसार मुख्य दस्तावेज हैं:

  • विद्यार्थी का नवीनतम फोटो
  • आधार कार्ड
  • Bonafide Certificate

Step 7: आवेदन की पूरी जानकारी जांचें

फॉर्म जमा करने से पहले सभी जानकारी दोबारा जांचना बहुत जरूरी है।

विशेष रूप से इन जानकारी को जरूर जांचें:

  • विद्यार्थी का नाम
  • जन्मतिथि
  • लिंग
  • मोबाइल नंबर
  • पता
  • जनपद
  • ग्रामीण क्षेत्र से संबंधित जानकारी
  • विद्यालय का नाम
  • कक्षा
  • परिवार की आय
  • अपलोड किए गए दस्तावेज

यदि किसी जानकारी में गलती है, तो अंतिम submission से पहले उसे सुधार लें।

Step 8: Admission Form Submit करें

सभी जानकारी सही होने के बाद आवेदन को अंतिम रूप से submit करें।

20 अक्टूबर 2026 आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि है। इसलिए application को अंतिम दिन तक pending न रखें।

Step 9: Application का Print सुरक्षित रखें

आवेदन पूरा होने के बाद उपलब्ध होने पर application form का print या PDF अपने पास सुरक्षित रखें।

साथ ही, आवेदन से संबंधित:

  • Application Number
  • Registration Details
  • Mobile Number
  • Login Details

को सुरक्षित रखना चाहिए।

भविष्य में आवेदन की स्थिति, प्रवेश पत्र और अन्य जानकारी के लिए इन विवरणों की आवश्यकता हो सकती है।

विद्याज्ञान प्रवेश परीक्षा के बाद क्या होगा?

ऑनलाइन आवेदन जमा करने के बाद प्रवेश परीक्षा से पहले प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे जिसकी जानकारी आधिकारिक माध्यम से प्राप्त होगी।

अगला महत्वपूर्ण चरण प्रवेश परीक्षा है जो 29 नवंबर 2026 को निर्धारित है।

विद्यालय प्रवेश परीक्षा के अंतर्गत लिखित परीक्षा के लिए विद्यार्थी को केवल एक अवसर दिया जाता है। इसलिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी पर भी ध्यान देना चाहिए। परीक्षा में अनुपस्थित नहीं होना है।

परीक्षा केंद्र की जानकारी

प्रवेश परीक्षा से संबंधित परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय और अन्य आवश्यक निर्देश प्रवेश पत्र या आधिकारिक सूचना में दिए जा सकते हैं।

इसलिए परीक्षा से पहले अभिभावकों को प्रवेश पत्र में दी गई प्रत्येक जानकारी ध्यान से पढ़नी चाहिए।

विशेष रूप से इन बातों की जांच करें:

  • परीक्षा केंद्र
  • परीक्षा की तारीख
  • रिपोर्टिंग समय
  • विद्यार्थी का नाम
  • आवेदन या रोल नंबर
  • परीक्षा से संबंधित निर्देश
  • आवश्यक दस्तावेज

परीक्षा केंद्र तक पहुंचने की व्यवस्था पहले से कर लेना बेहतर है।

क्या केवल परीक्षा में अच्छे अंक आने से प्रवेश मिल जाएगा?

नहीं, केवल आवेदन जमा करना या परीक्षा में में पास हो जाना प्रवेश की गारंटी नहीं माना जाना चाहिए।

विद्याज्ञान की admission process मेधावी विद्यार्थियों की पहचान करने के उद्देश्य से तैयार की गई है। आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार चयन प्रक्रिया में written examination, interview और assessments जैसे चरण शामिल हैं।

इसलिए विद्यार्थी को परीक्षा के साथ आगे होने वाले अन्य मूल्यांकन चरणों के लिए भी तैयार रहना चाहिए।

VidyaGyan में किन विद्यार्थियों पर ध्यान दिया जाता है?

विद्याज्ञान की आधिकारिक जानकारी के अनुसार admission process में ऐसे प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की पहचान की जाती है जो ग्रामीण समुदायों से आते हैं।

आधिकारिक वेबसाइट पर विद्यार्थियों के संबंध में कुछ प्रमुख गुणों का उल्लेख किया गया है, जैसे:

  • शैक्षणिक क्षमता
  • सीखने की इच्छा
  • जिज्ञासा
  • नेतृत्व क्षमता
  • बेहतर प्रदर्शन करने की क्षमता

इसलिए VidyaGyan Admission केवल सामान्य school admission की तरह नहीं है। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को पहचानकर उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देना है।

विद्याज्ञान स्कूल में Selection के बाद क्या होगा?

यदि विद्यार्थी चयन प्रक्रिया में सफल होता है, तो आगे admission formalities पूरी करनी होंगी।

विद्यालय की ओर से चयनित विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को आगे की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी जाएगी।

इस चरण में अभिभावकों को विद्यालय द्वारा मांगे गए दस्तावेज और अन्य जानकारी समय पर उपलब्ध करानी चाहिए।

यह भी ध्यान रखें कि अंतिम प्रवेश विद्यालय की निर्धारित admission process और उसके निर्णय के अनुसार होगा।

निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि आवेदन पत्र तथा विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया के स्वीकार या अस्वीकार किए जाने संबंधी संपूर्ण अधिकार विद्यालय में निहित हैं।

नोट: VidyaGyan का विस्तृत syllabus इस लेख में शामिल नहीं किया गया है। इसके लिए हम अलग से VidyaGyan School Syllabus 2027 पर एक dedicated article प्रकाशित करेंगे।

निष्कर्ष

VidyaGyan Admission Form 2027 ग्रामीण क्षेत्र के पात्र विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। लेकिन आवेदन करने से पहले पात्रता, आयु सीमा, ग्रामीण क्षेत्र और विद्यालय से संबंधित सभी शर्तों को ध्यान से जांचना चाहिए। आवेदन की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर 2026 है और प्रवेश परीक्षा 29 नवंबर 2026 को निर्धारित है। इसलिए इच्छुक अभिभावकों को समय पर आवेदन पूरा करना चाहिए। आवेदन के बाद Application Details सुरक्षित रखें और प्रवेश पत्र तथा परीक्षा से संबंधित आगे की जानकारी official portal से प्राप्त करें।

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि VidyaGyan School Admission Process 2027 के दौरान किसी अनधिकृत व्यक्ति पर भरोसा न करें। आवेदन आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ही करें और किसी प्रकार का शुल्क न दें।

विद्याज्ञान स्कूल एडमिशन फॉर्म 2027: अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रश्न. विद्याज्ञान स्कूल प्रवेश परीक्षा का फॉर्म कब भरा जाएगा?

उत्तर. VidyaGyan School Admission Form भरने की Last Date 20 अक्टूबर 2026 है। अभिभावकों को अंतिम तिथि का इंतजार नहीं करना चाहिए। आवेदन को समय रहते पूरा करके जमा कर देना बेहतर है।

प्रश्न. VidyaGyan Admission 2027 की परीक्षा कब होगी?

उत्तर. 2027-28 में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा 29 नवंबर 2026 को निर्धारित है।

प्रश्न. VidyaGyan Admission 2027 में आयु कितनी होनी चाहिए?

उत्तर. 31 मार्च 2027 को बालक की आयु 10 से 11 वर्ष तथा बालिका की आयु 10 से 12 वर्ष होनी चाहिए। आवेदन करने से पहले जन्मतिथि के आधार पर आयु की जांच अवश्य करें।

प्रश्न. किस कक्षा के विद्यार्थी विद्याज्ञान स्कूल की प्रवेश परीक्षा दे सकते हैं?

उत्तर. विद्याज्ञान विद्यालय प्रवेश परीक्षा कक्षा 6 में प्रवेश के लिए कक्षा 5 में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जाती है जो कि एक विद्यार्थी द्वारा केवल एक बार ही दिया जा सकता है।

Scroll to Top