SSC GD Ka Result Kab Aaega? SSC GD Result 2026 Date, Link और ऐसे करें चेक

SSC GD Constable Result and Cut Off

SSC GD Constable 2026 परीक्षा में शामिल लाखों उम्मीदवार इस सवाल का इंतजार कर रहे हैं कि SSC GD ka result kab aaega? Staff Selection Commission ने अभी SSC GD Result 2026 की official release date घोषित नहीं की है। हालांकि, Result के सितम्बर के दूसरे सप्ताह में जारी होने की उम्मीद बताई गई है।

SSC GD Constable 2026 की Computer Based परीक्षा 27 अप्रैल से 31 मई 2026 तक आयोजित हुई थी। इसके बाद SSC ने 15 जून 2026 को provisional answer key और response sheet जारी की। उम्मीदवारों को 20 जून 2026 तक answer key पर objection दर्ज करने का मौका दिया गया था।

इसलिए अब उम्मीदवार Result, merit list और cut off का इंतजार कर रहे हैं।

SSC GD Result 2026 कब आएगा?

SSC की ओर से result की निश्चित तारीख घोषित होने तक उम्मीदवारों को किसी भी unofficial date पर भरोसा नहीं करना चाहिए। हाल की reports के अनुसार result सितम्बर के दूसरे सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है। हालांकि, यह केवल अनुमान है और SSC की official confirmation नहीं है।

Service Selection Commision (SSC) GD 2026 में कुल 25,487 vacancies हैं। इनमें BSF, CISF, CRPF, SSB, ITBP, Assam Rifles और SSF जैसे बलों में Constable (GD) और Rifleman (GD) के पद शामिल हैं।

Latest Update: SSC की Official Website पर Result की Date घोषित होते ही यहां पर जानकारी अपडेट कर दी जाएगी।

SSC GD Exam 2026: Important Details

विवरणजानकारी
परीक्षा का नामSSC GD Constable Examination 2026
Conducting BodyStaff Selection Commission
कुल Vacancies25,487
CBT Exam Date27 अप्रैल से 31 मई 2026
Provisional Answer Key15 जून 2026
Answer Key Objection की अंतिम तिथि20 जून 2026
SSC GD Result Dateसितम्बर के दूसरे सप्ताह में संभावित
Result ModeOnline
Result Websitessc.gov.in

Official Notice के अनुसार SSC 2026 की भर्ती में कुल 25,487 vacancies निर्धारित की गई हैं। Vacancies tentative हैं और इनमें बदलाव SSC द्वारा किया जा सकता है।

SSC GD Result 2026 Direct Link

Result जारी होने के बाद उम्मीदवार SSC की Official Website से Result देख सकेंगे।

Result 2026 Direct Link: SSC Official Website

अभी Result Link Activate नहीं हुआ है। Result जारी होने के बाद हम इस section में Direct Result PDF/Link भी update कर देंगे।

SSC GD Result 2026 कैसे चेक करें?

Result जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए steps से अपना result check कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले SSC की Official Website पर जाएँ।
  2. Homepage पर Result section खोलें।
  3. Constable (GD) exam से संबंधित result link पर click करें।
  4. Result PDF स्क्रीन पर खुल जाएगी।
  5. PDF में अपना Roll Number खोजें।
  6. इसके लिए keyboard पर Ctrl + F दबाएँ।
  7. अपना Roll Number दर्ज करें।
  8. अगर आपका Roll Number PDF में है, तो आप अगले चरण के लिए qualify हैं।
  9. भविष्य के लिए Result PDF को Download करके सुरक्षित रखें।

अभ्यर्थियों को Recruitment Process से संबंधित Updates के लिए SSC की Official website नियमित अंतराल पर चेक करते रहना चाहिए।।

SSC GD Result के बाद क्या होगा?

SSC GD Constable 2026 recruitment process में कई stages शामिल हैं।

1. Computer Based Examination

सबसे पहले candidates का CBT होता है। इसी परीक्षा के बाद candidates को अगले चरण के लिए shortlist किया जाता है।

2. PET और PST

CBT में उत्तीर्ण candidates को Physical Efficiency Test (PET) और Physical Standard Test (PST) के लिए बुलाया जाएगा। इन tests से candidates की physical fitness और निर्धारित physical standards की जांच की जाएगी।

अगर आप जानना चाहते हैं कि SSC GD के लिए height कितनी होनी चाहिए? और Running कितनी होती है? तो आप SSC GD की विस्तृत जानकारी पढ़ सकते हैं।

3. Medical Examination

इसके बाद निर्धारित PET और PST में उत्तीर्ण candidates का medical examination होगा।

4. Document Verification

Candidates के जरूरी documents की भी जांच की जाएगी।

5. Final Result

सभी आवश्यक stages और conditions पूरी होने के बाद final selection process पूरा होगा।

SSC के official notification में recruitment process में CBE, PST/PET, medical examination और document verification का उल्लेख है।

SSC GD Result 2026 में कौन-कौन सी जानकारी मिलेगी?

Result या संबंधित merit list में recruitment से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी जा सकती है। Candidates को विशेष रूप से इन details को check करना चाहिए:

  • Candidate का Roll Number
  • Examination name
  • Qualifying status
  • Category
  • Cut-off marks
  • आगे के चरण से संबंधित जानकारी

Result जारी होने पर Candidates को PDF में दी गई instructions ध्यान से पढ़नी चाहिए।

SSC GD Cut Off 2026

Result के साथ या Result Process के दौरान Category-wise Cut Off से संबंधित जानकारी भी जारी की जा सकती है।

Cut off कई factors पर निर्भर करती है, जैसे:

  • परीक्षा का Difficulty Level
  • Candidates की संख्या
  • Available Vacancies
  • Candidates के Normalized Marks
  • Category
  • State/area-wise vacancies और संबंधित conditions

इसलिए अभी official SSC GD Cut Off 2026 के बारे में कोई अनुमानित संख्या बताना उचित नहीं होगा।

Result जारी होने के बाद हम इस section में Official Cut-off details update कर देंगे।

SSC GD 2026 Exam के बाद Answer Key कब आई?

SSC ने 15 जून 2026 को Constable (GD) 2026 की Tentative Answer Key और Candidates की Response Sheets उपलब्ध कराई थीं। Candidates को Answer Key में दिए गए Questions/Answers पर Objection दर्ज करने का अवसर दिया गया था। Objection Window 15 जून से 20 जून 2026 तक थी।

इसके बाद Final Evaluation और Result Preparation की प्रक्रिया होती है। इसलिए अब Candidates का अगला बड़ा इंतजार SSC GD Result 2026 को लेकर है।

निष्कर्ष

SSC GD ka result kab aaega यह सवाल इस समय लाखों candidates के मन में है। अभी Result की Exact Date जारी नहीं हुई है। हालांकि, उपलब्ध Recent Updates के आधार पर SSC GD Result 2026 सितम्बर 2026 में आने की उम्मीद है।

Candidates को Result के लिए केवल SSC की Official Website पर भरोसा करना चाहिए। Result जारी होने के बाद merit list, cut off और आगे के PET/PST process से संबंधित जानकारी भी इसी लेख में update की जाएगी।

हाल ही में, अभ्यर्थियों द्वारा पूछे गए प्रश्न और उनके जवाब

Q. SSC GD result 2026 kab aaega?

Ans. अभी Result की official date घोषित नहीं हुई है। हाल की Reports के अनुसार, Result सितम्बर 2026 में SSC की official website ssc.gov.in पर जारी किया जाएगा।

Q. SSC GD Result कैसे check करें?

Ans. SSC की Website पर जाकर Result section में Constable (GD) Result Link खोलें। इसके बाद PDF में अपना Roll Number खोजें।

Q. SSC GD 2026 में कितनी vacancies हैं?

Ans. SSC GD Constable 2026 recruitment में कुल 25,487 tentative vacancies हैं।

Scroll to Top